BJP सांसद सरोज पांडे ने राहुल गांधी को बताया 'मंदबुद्धि', कहा- सीखने की भी एक उम्र होती है
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भाजपा नेता सरोज पांडे ने गुरुवार को राहुल गांधी को मंदबुद्धि कहा। भाजपा नेता का कहना था कि राहुल गांधी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें समझदार नहीं कहा जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी नेता सरोज पांडे ने कसा राहुल गांधी पर तंज
भारतीय जनता पार्टी नेता सरोज पांडे का कहना था कि राहुल गांधी जिस तरह की बातें बोलते हैं उन पर आश्चर्य होता है। क्योंकि, सीखने की भी एक उम्र होती है। यदि कोई इंसान 40 साल की उम्र के बाद सीखता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता। ऐसे इंसान को मंदबुद्धि कहा जाता है।
|
राहुल गांधी पर पहले भी कई गए हैं इस तरह के हमले
भाजपा नेता का बयान विवाद मचाने वाला है। बता दें, इससे पहले भी कई भाजपा नेता राहुल गांधी को लेकर कई विवादित बयान दे चुके हैं। हालांकि, राहुल गांधी पर किए गए, इस बयान पर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस-भाजपा पर हमलावर हो सकती है।
हाल ही में राहुल गांधी ने कोका कोला को लेकर दिया था बयान
बता दें, हाल ही में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'कोका कोला कंपनी के मालिक पहले अमेरिका में शिकंजी बेचते थे' बयान दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ाया गया था। कई भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की थी।
तीन तलाक के बाद तीन माह की बेटी के साथ पति के घर से निकली, फिर जो किया उससे आज बनी मिसाल