बीजेपी सांसद से हुई बड़ी गलती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बता दिया देश का 'राष्ट्रपुत्र'

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी बयान के चलते नहीं, बल्कि अपने एक संबोधन में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विपक्षियों के निशाने पर हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश का 'राष्ट्रपुत्र' बता दिया। इस गलती को लेकर अब वह विरोधियों के निशाने पर आ गईं हैं।

BJP MP sadhvi pragya thakur calls Mahatma Gandhi son of the nation

बता दें, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में पहुंची। वहां मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बीजेपी के संकल्प यात्रा में शामिल न होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और उनके प्रति हामारे दिल में आदर है, लेकिन मैं किसी को सफाई देना नहीं चाहती। उन्होंने कहा, जिसने जो भी सराहनीय कार्य किया है वह हमारे लिए आदरणीय है। हम ऐसे लोगों के दिखाए रास्ते पर चलते हैं और उनका गुणगान करते हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा का प्रचार करेंगी सपना चौधरी, कुछ समय पहले हुई थीं भाजपा में शामिल

इन्हें भी बताया धरती का पुत्र
अपने बयान में साध्वी पज्ञा ने सिर्फ महात्मा गांधी को ही नहीं बल्कि शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और भगवान राम को भी धरती का पुत्र बताया है। साध्वी ने आगे कहा, मैं राष्ट्र के लिए जीती हूं और राष्ट्र के लिए ही मरूंगी, मुझे किसी को सफाई देने की आवश्यकता नहीं है। मेरे सारे काम राष्ट्र के लिए होते हैं और मेरी सांस, चेतना राष्ट्र के लिए चलती है।

कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम किसी राजनीतिक पार्टी के कहने पर अपने सिद्धांत में बदलाव नहीं लाएंगे। जो अच्छा है वह स्वीकार करेंगे और जो गलत है वह अस्वीकार है। बता दें, अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली बीजेपी सांसद ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भी राष्ट्रभक्त बताया था जिसके बाद उन्हें काफी दिनों तक विरोधियों के हमले का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+