हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा का प्रचार करेंगी सपना चौधरी, कुछ समय पहले हुई थीं भाजपा में शामिल
हरियाणा चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं सपना चौधरी करेंगी गोपाल कांडा का प्रचार
Recommended Video
नई दिल्ली। डांसर और भाजपा नेता सपना चौधरी हरियाणा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी का प्रचार करेंगी। हरियाणा लोकहित पार्टी गोपाल कांडा की पार्टी है। कुछ समय पहले ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई सपना ने कांडा के पक्ष में वो करने की अपील की है। वो उनके समर्थन में सिरसा में सभा में भी शामिल होंगी।

हरियाणा लोकहित पार्टी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा के समर्थन में उनके दोस्त पंजाबी गायक मिक्का सिंह और सपना चौधरी दिनांक 19 अक्टूबर को प्रचार के लिए आएंगे। 19 अक्टूबर हरियाणा विधानसभा चुनाव का आखिरी दिन है। हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा और उनके भाई रोविंद कांडा रानिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गोपाल कांडा 2014 में सिरसा सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। इस साल उन्होंने हरियाणा लोकहित पार्टी बनाई थी।
लोकसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी के राजनीति में आने की चर्चा शुरू हुई थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। उनके हरियाणा में भाजपा की किसी सीट से उम्ममीदवार बनाए जाने की भी चर्चा थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गोपाल कांडा के लिए प्रचार करने पर भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
सपना चौधरी हरियाणा की ही रहने वाली हैं। वो स्टेज डांसर के तौर पर काफी मशहूर हैं। वहीं टीवी और फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। कुछ फिल्मों में वो काम कर चुकी हैं। टीवी शो बिग-बॉस में भी वो शामिल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications