रूपा गांगुली ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर लगाए आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने पैर मजबूतर करन में लगी है, लेकिन अब पार्टी के भीतर ही विरोधी सुर देखने को मिल रहे हैं। भाजपा सांसद रूपा गांगुली व प्रदेश भाजपा प्रभारी दिलीप घोष के बीच सबकुछ ठीक नहीं नजर आ रहा है। जिस तरह से रूपा गांगुली ने ट्वीट करके लिखा है कि दीलीप दा आपसे संपर्क करना मुश्किल हो रहा है, उसके बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में पार्टी नेताओं के बीच ही तालमेल का काफी अभाव है। रुपा गांगुली ने प्रदेश भाजपा प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

roopa ganguly

रूपा गांगुली ने ट्वीट करके लिखा कि मैं मोदीजी को मैसेज कर सकती हैं, लेकिन मुझे दिलीप दा को मैसेज करने से रोका गया है, मैं अमित भाईसाहब से बात कर सकती हूं, लेकिन आप लोगों के बीच मुझसे अभद्र भाषा में बात करते हैं, मैं हमेशा शांत रही, क्योंकि मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि अपने से वरिष्ठजनों से सम्मान से पेश आना चाहिए और उनकी आज्ञा माननी चाहिए, आपने मुझे लोगों के बीच शर्मिंदा किया और मुझपर तंज कसा।

रूपा गांगुली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संपर्क करना आसान है लेकिन दिलीप घोष के मामले में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष के मीडिया प्रभारी ने उन्हें उनतक पहुंचने से रोक दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मंगलवार सुबह अपने मीडिया प्रभारी से कहिए कि मुझे संपर्क करे, यही नहीं उन्होंने लिखा कि पार्टी की कोर कमेटी के ग्रुप में कोई मैसेज का जवाब नहीं देता है, ऐसा लग रहा है कि मुझे आपको मैसेज करने से रोका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+