BJP का कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब- कांग्रेस ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि पंडित कश्मीर में अब और नहीं रह सकते
भाजपा सांसद ने कांग्रेस के ट्वीट पर दिया जवाब- कांग्रेस ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि पंडित कश्मीर में अब और नहीं रह सकते
नई दिल्ली, 14 मार्च । जम्मू-कश्मीर में 1990 में कश्मीरों पंडितों के हुए नरसंहार पर बनी फिल्म ' द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को खूब पसंद आ रही। वहीं रविवार को केरल कांग्रेस ने इस फिल्म की आलोचना करते हुए कई ट्टीट किए। जिस पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर विरोध जता रहे हैं। वहीं अब भाजपा सांसद केजे अल्फोंस ने केरल कांग्रेस के ट्टिवट पर कांग्रेस को घेरा है।

भाजपा सांसद केजे अल्फोंस ने कहा कांग्रेस इतिहास को नहीं समझती है, उनके पास बेहद विकृत संस्करण हैं। हर कोई जानता है कि 1.5 लाख से अधिक कश्मीरी पंडितों को सांप्रदायिक आधार पर सत्तारूढ़ सरकार द्वारा निकाला गया जो कि जो कांग्रेस या उसकी समर्थित सरकारें थीं।
केजे अल्फोंस ने कहा कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिसमें पंडित अब और नहीं रह सकते । उनकी हत्या कर दी गई, उनके जीवन के लिए एक वास्तविक भय था, इसलिए वे चले गए ... धारा 370 के निरस्त होने के बाद चीजों में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है।
बता दें केरल कांग्रेस ने इस फिल्म में दिखाए गए फैक्ट को गलत बताते हुए कई सीरीज में ट्टीट किए हालांकि उस पर बवाल मचने पर कांग्रेस ने उसे डिलीट कर दिया।
केरल कांग्रेस ने ये लोगों को ये बताया कि 1990 में कश्मीर पंडितों की संख्या से कहीं अधिक संख्या में मुसलमान मारे गए थे।
कांग्रेस ट्टीट में लिखा
वे आतंकवादी थे जिन्होंने कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया। साल 1990 से लेकर 2007 के बीच के 17 सालों में आतंकवादी हमलों में 399 पंडितों की हत्या की गई। इसी अवधि के दौरान आतंकवादियों ने 15 हजार मुसलमानों की हत्या कर दी।'
Recommended Video
Jyotiraditya Scindia का Congress पर हमला, कहा फिर एक बार जीतेगी BJP | वनइंडिया हिंदीबता दें द कश्मीर फाइल्स के डॉयरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने काफी रिसर्च और पुख्ता सबूत और कश्मीरी पंडितों से बातचीत करके सच्ची घटनाओं को लेकर उस पर ये फिल्म बनाई है। इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार प्रमुख भूमिका में है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की जमकर वाहवाही मिल रही है। इस फिल्म को गुजरात सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications