अखिलेश यादव पर भड़कीं भाजपा सांसद रमा देवी, बोलीं- आजम के लिए मत बोलिए आप, उनके मुंह में जुबान नहीं है क्या

Recommended Video

    Rama Devi ने Azam Khan पर किया पलटवार, कहा जरूरत से ज्यादा बिगड़ी है इनकी आदत । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा की कार्रवाई आज एक बार फिर आजम खान के विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुई। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही सदन में आजम खान के बयान पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम खान को सदन में माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन इस दौरान सपा सुप्रीमो और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है।

    आजम के मुंह में जुबान नहीं है क्या

    आजम के मुंह में जुबान नहीं है क्या

    जिस तरह से अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव किया उसपर भाजपा सांसद रमा देवी उखड़ गईं और उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकाली। रमा देवी ने कहा कि आखिर आप क्यों बार-बार बीच में बोल रहे हैं और आजम खान का बचाव कर रहे हैं। रमा देवी ने कहा कि आजम खान बाहर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं यह हर कोई जानता है। सदन के भीतर जो भी कहा जाता है उसे पूरा हिंदुस्तान देखता है, पूरे हिंदुस्तान को तकलीफ है, इनकी आदत बिगड़ी हुई है, बाहर भी ऐसे ही बोलते हैं। उनके मुंह में जुबान है, अखिलेश जी आप उनके लिए क्यों बोल रहे हैं। आप उनके लिए नहीं बोलेंगे। ऐसा नहीं है आजम खान जो चाहे कह दे, आप उनका बचाव कर रहे हैं।

    ओम बिड़ला ने सिखाया गरिमा का पाठ

    ओम बिड़ला ने सिखाया गरिमा का पाठ

    वहीं सदन में बढ़ते हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि ये सदन सबका है, सदन सबकी सहमति से चलेगा। मेरा आप सभी लोगों से आग्र है कि जब आप बात करें तो चेयर की तरफ ही देखकर बात करें। ऐसी किसी भी भाषा का इस्तेमाल ना करें जिससे कि हमारी छवि खराब हो। उन्होंने कहा कि यह चेयर भी आपकी ही है और यह मेरी जिम्मेदारी है कि सभी माननीय सदस्यों के हितों की रक्षा करें। बिड़ला ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि बतौर सांसद संसद की गरिमा को बनाए रखे।

    आजम ने मांगी माफी

    आजम ने मांगी माफी

    वहीं इन सब हंगामे के बीच सपा सांसद आजम खान ने सदन में अपने बयान पर माफी मांगी। आजम खान ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं कि वो मेरी बहन जैसी हैं। मेरी इस तरह की कोई भावना नहीं थी कि चेयर के प्रति और ना ही हो सकती है। मेरे भाषण और आचरण को पूरा सदन जानता है। लेकिन बावजूद इसके अगर चेयर को ऐसा लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+