ODD- EVEN के विरोध में घोड़े पर चढ़कर संसद पहुंचे BJP सांसद
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन पार्ट-2 के विरोध में बीजेपी ने तगड़ा मोर्चा खोला हुआ है, कभी उसके नेता इस नियम को ना मारते हुए रूल तोड़ देते हैं तो कभी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करते है लेकिन बुधवार को तो इस मामले में एक नई तस्वीर उस समय सामने आयी जिस समय बीजेपी सांसद राम प्रसाद शर्मा घोड़े पर चढ़कर संसद पहुंच गए।
उनके साथ एक तख्ती लगी हुई थी जिस पर लिखा था 'पॉल्यूशन फ्री व्हीकल'। आपको बता दें कि दिल्ली में 15 अप्रैल से शुरू हुआ ऑड-ईवन पार्ट-2 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सांसदों को इस नियम से छूट नहीं दी गई है।
हालांकि दिल्ली सरकार ने सांसदों के लिए स्पेशल बसों का अरेंजमेंट किया था लेकिन उसमें भी इक्का-दुक्का सांसद नजर आए।













Click it and Unblock the Notifications