हिट या फ्लॉप: ऑड-ईवन के चक्कर में केजरीवाल ने 15 दिन में खर्च दिए 20 करोड़ रु.
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का ऑड ईवन का फॉर्मूला तो हिट ही हो गया, लेकिन इस फॉर्मूले के चक्कर में केजरीवाल सरकार ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। सबसे ज्यादा रकम पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने के लिए किराए की बसों में खर्च हुई।बसों पर14 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

कितना हुआ खर्च
इसके बाद सबसे ज्यादा रकम 3.5 करोड़ रुपये नागरिक सुरक्षा के लिए वॉलंटियर्स पर खर्च किए गए। 5,000 वॉलनटिअर्स को इस अभियान के लिए लगायागया था। प्रत्येक वॉलनटियर्स को 13 दिनों तक हर दिन 500 रुपये का भुगतान किया गया। जबकि 4 करोड़ रुपये इस स्कीम के विज्ञापन पर खर्च हुए हैं। वहीं 3 करोड़ रुपये इसके प्रमोशन पर और 1 करोड़ रुपये थैंक्सगिविंग विज्ञापन पर खर्च किए गए।
कितनी हुई कमाई
ऑड इवन को सफल बनाने के लिए डीटीसी की 1,200 अतिरिक्त बसों को किराये पर लिया था। जिससे हर दिन 23 लाख की कमाई हुई जो कि कुल 3.5 करोड़ तक गई। जबकि सरकार को 2 करोड़ रुपये चालान से कमाए गए।












Click it and Unblock the Notifications