राजवीर सिंह ने राहुल गांधी की मां और दादी को लेकर दे डाला विवादास्पद बयान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पाार्टी के सांसद राजवीर सिंह अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उत्तर प्रदेश के महोबा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी को लेकर यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है कि शौचालय की बात कर रहे हैं, बड़ा छोटा दिमाग है। राहुल जी अगर तुम्हारी दादी और तुम्हारी अम्मा खेत में लोटा लेके गयी होती तो मालूम पड़ता।

raj

राजवीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है। यह पहली बार नहीं है जब किसी भाजपा नेता ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इससे पहले गिरिराज सिंह ने भी विवादित बयान दिया था, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए थे उन्होंने हरे रंग को लेकर विवादित बयान दिया था।

भाजपा सांसद राजवीर सिंह के विवादित बयान की वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस समय राजवीर सिंह अपना भाषण दे रहे थे, उस वक्त उनका हेलीकॉप्टर उन्हें लिए बिना ही वहां से उड़ गया। दरअसल राजवीर सिंह प्रचार में जुटे हुए थे, लेकिन इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर उन्हें लिए बिना ही लखनऊ के लिए उड़ गया, जिससे नाराज राजवीर सिंह को कार में सवार होकर सड़क मार्ग से लखनऊ जाना पड़ा। बता दें कि राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+