कैसे अपको के ही जाल में फंस गई स्मृति ईरानी
नयी दिल्ली। संसद में उस वक्त मोदी सरकार के लिए असहजग स्थिति पैदा हो गई थी जब भाजपा के ही एक सांसद में अपनी सरकार की कार्यपणाली पर स वाल उठा दिया। शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को उस वक्त लोकसभा में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब पार्टी के एक सांसद ने मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए।

झारखंड के गिरिडीह से भाजपा सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय ने मोदी सरकार को घेरने हुए सरकारी स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में जो भोजन परोसा जा रहा है वह विषाक्त है।
भाजपा सांसद द्वारा अपने ही सरकार पर सवाल उठाए जाने पर विरोधियों के चुटकी लेने का मौका मिल गया तो वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को खुद सामने आकर इन आरोपों का खंडन करना पड़ा। स्मृति ईरानी ने भाजपा सांसद के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर करीब से निगरानी रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications