RLD से गठबंधन करना चाहती है BJP? भाजपा सांसद बोले- जाट समुदाय के लोग जयंत चौधरी से बात करेंगे

नई दिल्ली, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत की। बैठक के बाद भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि आज यहां पर सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समाज के प्रमुख व्यक्ति आए थे। सभी ने गृह मंत्री के सामने अपनी तकलीफें रखीं और गृह मंत्री ने सबकी तकलीफें सुनी। उन्होंने सबके सामने ये बात भी रखी कि उनके समाज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अभी तक क्या-क्या काम किए हैं और क्या-क्या काम करने जा रहे हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि बहुत ही अच्छी बैठक हुई है और सभी ने गृह मंत्री को विश्वास दिलाया कि वो इस बार भी बीजेपी का समर्थन करेंगे।

BJP MP Parvesh Verma says BJP door is always open for RLD chief jayant chaudhary

'जयंत चौधरी के लिए हमेशा खुले हैं बीजेपी के दरवाजे'

यूपी के जाट नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा, "हम (रालोद प्रमुख) जयंत चौधरी का अपने घर (भाजपा) में स्वागत करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने गलत रास्ता चुना। जाट समुदाय के लोग उनसे बात करेंगे। उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं।"

गृह मंत्री अमित शाह ने जाट नेताओं के साथ की मुलाकात

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी की चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को 100 जाट नेताओं के साथ मुलाकात की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सांसद परवेश वर्मा भी मौजूद रहे। 2014 के चुनाव के समय से ही भाजपा को जाटों का भरपूर समर्थन मिलता रहा है और इसकी वजह से पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करती रही है, लेकिन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के कारण इस समुदाय में पार्टी को लेकर नाराजगी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जाट नेताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग रखी गई है। साथ ही जाटों के लिए आरक्षण के साथ केंद्र और यूपी सरकार में प्रतिनिधित्व की मांग भी उठाई है। इन मुद्दों पर गृह मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Congress ने Kanhaiya, Hardik Patel को दी ये जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+