BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में NRC लागू कर घुसपैठियों से मुक्ति दिलाई जाए
नई दिल्ली। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को संसद में शून्यकाल के दौरान एनआरसी को लेकर बड़ी मांग की। सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार से मांग की कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ क्षेत्रों में एनआरसी लागू की जाए। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में रह रहे स्थानीय लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों से परेशान हैं और एनआरसी लागू कर हम मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से यहां की जनसांख्यिकी बदल रही है।

शून्यकाल के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जब झारखंड में हमारी सरकार थी तो हमारे मुख्यमंत्री ने कुछ खास जिलों में सरकार से एनआरसी लागू करने की मांग की थी। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में एनआरसी लाई जाए और बांग्लादेश घुसपैठिये से छुटकारा हमें छुटकारा मिलेगी।
किराने की दुकानों पर शराब की बिक्री की अनुमति देने के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए, निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा ने महाराष्ट्र सरकार से महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए जिससे बच्चों और महिलाओं का भविष्य खराब हो। के जयकुमार (कांग्रेस) का विचार था कि भोजन की नीति एक समान होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications