ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मैंने कोरोना को झेला इसलिए कह रहा हूं, एहतियात रखिए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा, मैं सभी से मास्क पहनने और हाथ लगातार धोने की बात कहता हूं। हमें अपने और अपने परिवार के लिए ये करना जरूरी है। सिंधिया ने कहा, मैंने खुद इस वायरस को झेला है, 30 दिन तक इसकी वजह से मैं किसी से मिल नहीं सका, अस्पताल में रहा। मैं उस मुश्किल को जानता हूं इसलिए कह रहा हूं।

Recommended Video

    Jyotiraditya Scinda के 'टाइगर अभी जिंदा है' बयान पर Digvijay, Kamal Nath का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    BJP MP Jyotiradtiya Scindia over COVID19 I request everyone to wear a mask I am saying this to you because I have suffered myself

    मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह ने अपनी सरकार के 100 साल होने पर कहा, कांग्रेस की सरकार बनी, तो ऐसी दम्भ और अहंकार से चलाई कि चारों तरफ हाहाकार मच गया। प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। कांग्रेस ने 6000 करोड़ रुपए की कर्ज़ा माफी की है। उसमें से भी 2889 करोड़ सरकार की जगह सहकारी बैंकों से कर्जा लिया। बैंक बदतर हालात में पहुंच गए हैं उन्हें पैसा नहीं दे रहे हैं। कर्जा माफी के नाम पर मजाक किया कमलनाथ सरकार ने। कमलनाथ 2200 करोड़ खा गए किसानों का और फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा नहीं कर रहे थे। जैसे ही मुझे पता चला मैंने 2200 करोड़ रु. प्रीमियम का भरा और 3000 करोड़ रु. किसानों के खाते में डाले।

    मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में चले गए थे। जिसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी। भाजपा की सरकार ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए हैं। एक दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया है। 28 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली है। इससे पहले शिवराज मंत्रिमंडल में पांच ही मंत्री थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+