ड्रग बयान पर हेमामालिनी ने किया जया बच्चन को सपोर्ट, कहा-पूरे बॉलीवुड को निशाना बनाना गलत
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन का मामला अब संसद पहुंच चुका है, सोमवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मसले को लोकसभा में उठाया था, जिस पर मंगलवार को राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, ये वो लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जिसके बाद जया बच्चन के बयान पर घमासान मच गया।
Recommended Video

जया बच्चन के ड्रग बयान को हेमा मालिनी का समर्थन
कुछ लोग जया बच्चन के साथ नजर आए तो कुछ लोग रवि किशन और कंगना का सपोर्ट करते दिखे, दरअसल कंगना ने ही कहा था कि अगर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो पहलीं पंक्ति के कई सितारे सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुए तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ जाएंगी। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को साफ करेंगे, जिसके बाद मानसून सत्र में सांसद रवि किशन ने ये मसला संसद में उठाया था।

सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही ड्रग्स इस्तेमाल की बात क्यों?
लेकिन अब इस मसले पर जया बच्चन को फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का साथ मिला है, उन्होंने न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही ड्रग्स इस्तेमाल की बात क्यों हो रही है?

'बॉलीवुड को निशाना बनाना बेहद गलत'
उन्होंने कहा कि और भी इंडस्ट्रीज हैं और यह दुनियाभर में हर कहीं होता है, हमारी इंडस्ट्री में भी ऐसा होता होगा, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की पूरी इंडस्ट्री ही खराब है, जिस तरीके से लोग बॉलीवुड को निशाना बना रहे हैं, वह बहुत ही गलत है, यह सही नहीं है।

कंगना ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया
मालूम हो कि मंगलवार को कंगना रनौत ने जया बच्चन के संसद के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'












Click it and Unblock the Notifications