'सेब को सेब ही कहूंगी ना, संतरा तो नहीं', महुआ मोइत्रा के नहीं बदले तेवर, हेमा मालिनी ने दी ये सलाह

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था। अपने बयान पर मोइत्रा अभी भी कायम है। जिस पर भाजपा सांसद हेमामालिनी ने उन्‍हें संभालकर बोलने की सलाह दी।

hemamalinimahua

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को प्रयोग किए एक शब्द पर बवाल मचा हुआ है। सदन की कार्रवाई के समय आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने के कारण वो भाजपा के निशाने पर आ चुकी हैं। भाजप सांसद मांग कर रहे हैं कि मोइत्रा अपने उस आपत्तिजनक शब्द के लिए माफी मांगे। वहीं अब भाजपा सांसद और हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्‍ट्रेस हेमामालिनी ने टीएमसी सांसद मोइत्रा को संभाल कर बोलने की राय दी है। हालांकि महुआ मोइत्रा अपने बयान पर कायम हैं।

मैं सेब को से कहूंगी संतरा नहीं

मीडिया ने जब उनके इस बयान के संबंध में उनसे सवाल किया तो महुआ मोइत्रा ने कहा ये आश्‍चर्य की बात है कि भाजपा अपने संसदीय हमें संसदीय शिष्‍टाचार सिखा रही है। मैं सेब को से कहूंगी संतरा नहीं ।

भाजपा सांसद हेमामालिनी ने मोइत्रा को दी ये सलाह

भाजपा सांसद हेमामालिनी ने टीएमसी सांसद के लोकसभा में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने को लेकर कहा उन्‍हें अपनी जीभ पर कंट्रोल रखना चाहिए और अति उत्‍साहित और भावुक नहीं होना चाहिए। संसद का हर सदस्‍य सम्‍मानित सदस्‍य होता है।

लोकसभा स्‍पीकर ने जताई थी आपत्ति

बता दें लोकसभा में टीएमसी सांसद पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी आपत्ति जताई थी। भाजपा सांसदों की आपत्ति के बाद उन्होंने कहा था कि

कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। बहुत ही कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मैं संसदीय कार्य मंत्री को TMC से बात करने के लिए कहूंगा।

मोइत्रा ने लगाया था ये आरोप

गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को अडाणी ग्रुप से संबंधतित मामले को लेकर आरोप लगाया था कि लोगों को मूर्ख बनाया गया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सत्‍तापक्ष के सदस्‍यों को विपक्ष का विरोध करने की स्‍पेशल ट्रेनिंग दी जाती है और हम चीन, पेगासस, मोरबी, बीबीसी पर कुछ बोल नहीं सकते। मोइत्रा ने कहा विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं ले सकते।

जानें मोइत्रा ने क्‍या कहा था और क्‍या असंसदीय शब्द बोला था

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा में अडाणी का नाम लिए बिना कहा था

मैं इस देश में फिलहाल सबसे फेमस शख्स की बात करूंगी, ये PM मोदी नहीं हैं। इन मशहूर व्यक्ति का नाम A से शुरू होता है और I पर खत्म होता है, ये आडवाणी भी नहीं हैं। मैं उन्हें अपनी स्पीच के दौरान A कहूंगी और उनके ग्रुप को A-कंपनी कहूंगी। हमें बेवकूफ बनाया जाता है। मैं अपने साथ ये टोपी लेकर आई हूं, क्योंकि पूरे देश को इस व्यक्ति ने टोपी पहनाई है।

देश के लोगों को बेवकूफ बनाया गया है

महुआ मोइत्रा ने अडानी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा था जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर बढ रहा है ऐसे में देश की साख दांव पर है और सरकार को इस पूरे मामले की सही तरीके से जांच करवानी चाहिए। टीएमसी सांसद ने कहा था देश के लोगों को बेवकूफ बनाया गया है। 2019 से संसद में मैं इस मुद्दे को उठाती आई हूं लेकिन सरकार इस पर ध्‍यान नहीं दे रही अब जब इंटरनेशनल संस्‍था ने ये मुद्दा उठाया हे तो ध्‍यान गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+