BJP सांसद महंत चांदनाथ का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर मौत पर दुख प्रकट किया

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत चांदनाथ का निधन हो गया है। वो 61 साल के थे और दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात करीब 12 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नाथ सम्प्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। शोक के कारण अलवर में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट कर महंत चांदनाथ की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्‍होंने कहा कि वो अपने सामाजिक कार्यों के लिए याद किए जाते रहेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने अलवर सांसद महंत चांदनाथ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। परनामी ने कहा कि उनके निधन से भाजपा परिवार को गहरी क्षति पहुंची है। अलवर के सांसद महंत चांद नाथ का अंतिम संस्कार कार्यक्रम आज शाम 4.00 बजे होना है। सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, 'अलवर सांसद महंत चांदनाथ के निधन पर शोक व्यक्त करती हूं। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।'

जानें महंत चांदनाथ के बारे में

  • महंत चांदनाथ का जन्म 21 जून, 1956 को दिल्ली के बेगमपुर में हुआ था।
  • महंत चांदनाथ ने दिल्ली के हिन्दू कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढाई पूरी करने के बाद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।
  • महंत चांदनाथ 18 साल की उम्र में साधु बन गए थे।
  • 2014 लोकसभा चुनाव में महंत चांदनाथ ने राजस्थान के अलवर सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।
  • इसी साल उन्हें एक लैंड फ्रॉड केस में दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल की सजा भी हुई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+