ऑड इवेन नियम को तोड़ते हुए पहले ही दिन धरे गये भाजपा सांसद
नई दिल्ली। देश की राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार ने आज से ऑड इवेन फॉर्मूला लागू कर दिया। पहले ही दिन 80 गाड़ियों का चालान किया गया।

लेकिन पहले दिन जो दिलचस्प बात रही वो है भाजपा सांसद का सत्यपाल सिंह की गाड़ी का चालान कटना। पहले ही दिन इवेन नंबर की गाड़ी से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह धर लिये गये।
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को इवेन नंबर की कार में सफर करते हुए पकड़ा गया। हालांकि सत्यपाल सिंह की गाड़ी का चालान तो नहीं काटा गया लेकिन उन्हे नये नियमों की पर्ची पकड़ा दी गयी।
वहीं आज पहले दिन कुल 80 गाड़ियों का चालान किया गया जिनसे 2000 रुपए वसूले गये। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद आज भी प्रदूषण के स्तर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आयी है।
आपको बतां दें कि आज से 15 जनवरी तक दिल्ली में प्राइवेट वाहनों पर ऑड इवेन फार्मूला लागू है। जिसके अनुसार ऑड नंबर की गाड़ी ऑड दिवस औऱ ईवेन नंबर की गाड़ी इवेन दिवस पर चलेगी।
हालांकि सीएनजी वाहन चालकों और महिला चालकों को इस नियम से छूट दी गयी है। लेकिन अन्य सभी लोगों को इस नियम को तोड़ने पर 2000 रुपए का चालान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications