छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद महतो ने कहा- 'लड़कियां टनाटन होती जा रही हैं'
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थित कोरबा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने विवादित बयान दिया है। सांसद बंसी लाल महतो ने कहा कि 'छत्तीसगढ़ की लड़कियां टनाटन होती जा रही हैं।' सांसद ने यह बयान गांधी जयंती, 2 अक्टूबर के दिन एक कुश्ती के प्रतियोगिता के दिन दिया। महतो के इस बयान के बाद विपक्ष ने मांग की है कि वो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 77 वर्षीय सांसद महतो ने कार्यकर्म के दौरान कहा था कि - 'हमारे राज्य खेल मंत्री भैयालाल रजवाड़े अक्सर बोला करते हैं हैं कि अब मुंबई और कोलकाता की लड़कियों की जरूरत नहीं रह गई है। कोरबा और छत्तीसगढ़ की लड़की टनाटन हो रही हैं। कोरबा की हमारी महिलाओं को और आगे आना चाहिए।'

वहीं अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जब भैया लाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने ऐसा कहा है तो उन्होंने टिप्पणी से पूरी तरह अलग करते हुए कहा कि सांसद ने बीते भाषण से एक अन्य बात उठाई और उसे दूसरे संदर्भ में कहा। मंत्री के प्रवक्ता के मुताबिक भैयालाल ने कहा था कि अब मुंबई और दिल्ली से कलाकारों को लाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि छत्तीसगढ़, की लड़कियां प्रतिभाशाली और योग्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications