BJP सांसद Anurag Thakur ने स्कूली बच्चों के सामने दिया अजब बयान, 'हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री'
Anurag Thakur News: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह हिमाचल प्रदेश के ऊना के नवोदय विद्यालय में छात्रों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ठाकुर संसद से लेकर सार्वजनिक मंचों पर अपनी पार्टी का पक्ष बहुत मजबूती से रखते हैं। राहुल गांधी पर सबसे आक्रामक हमले करने वाले बीजेपी सांसदों में से एक हैं। कई बार उनके बयानों की सार्वजनिक मंच पर काफी आलोचना भी होती है।
अनुराग ठाकुर नवोदय विद्यालय के बच्चों से बात करते हुए एक प्रश्न पूछते हैं कि भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री कौन था? इसके जवाब में वह कहते हैं कि हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे। ऐसा कहने के बाद वह मुस्कुराते हुए भी नजर आते हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Anurag Thakur का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बच्चों से बातचीत के दौरान वह कहते हैं कि मैं शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से आग्रह करना चाहूंगा कि वह बच्चों को अपनी प्राचीन परंपरा और सनातन संस्कृति से जोड़ें। दरअसल ठाकुर ने जब हनुमान जी को पहला अंतरिक्ष यात्री बताया, तो बच्चे और शिक्षक एक-दूसरे का मुंह देखने लगे थे। बीजेपी सांसद खुद मुस्कुराते नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'टेक्स्ट बुक से बाहर निकलकर हमें वेद, परंपरा, उपनिषदों को पढ़ना चाहिए। जब तक हम यहां तक ही देखेंगे, तब तक हमें अंग्रेजों का बताया हुआ इतिहास और ज्ञान ही अंतिम लगेगा। जब हम अपने सनातन मूल्यों और संस्कृति को समझेंगे, तो हमारा दृष्टिकोण विस्तृत होगा।' बीजेपी सांसद के बयान पर सोशल मीडिया में तेजी से रिएक्शन आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के CM उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार! राहुल गांधी के गोलमोल जवाब से बढ़ी अटकलें, BJP ने ली चुटकी
बीजेपी सांसद पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान
ऐसा नहीं है कि अनुराग ठाकुर ने पहली बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने पहले भी कई बार इस तरह के बयान दिए हैं। राहुल गांधी की जाति जनगणना की मांग पर उन्होंने कहा था, 'जिनको अपनी जात का पता नहीं है वो गणना की बात करते हैं।' अखिलेश यादव से भी संसद के अंदर उनकी तीखी तकरार हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: कानपुर अधिवक्ता मामले में Akhilesh Yadav ने BJP सरकार को घेरा, बुलडोजर नीति पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications