VIDEO: सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु के रिजॉर्ट में क्रिकेट खेलते बीजेपी विधायक

बेंगलुरु। कर्नाटक में कई दिनों से चली आ रही सियासी खींचतान जारी है। कांग्रेस जेडीएस गठबंधन ने अपनी सरकार बचाने के लिए अपने-अपने विधायकों को एक रिसॉर्ट में ठहरा रखा है। तो वहीं बीजेपी ने भी अपने विधायकों को एक आलीशान होटल में कैद रखा है। बता दें कि दोनों ही पार्टियां विधानसभा में विश्वास मत के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेता नहीं चाहते हैं कि, फ्लोर टेस्ट से पहले उनकी पार्टी के विधायकों के साथ कोई जोड़-तोड़ हो जाए। राज्‍य के करीब 170 विधायक आलीशान रिजॉर्ट और फाइव स्‍टार होटलों में शाही सुविधाओं का आनंद लेने और आराम फरमाने में व्‍यस्‍त हैं।

 BJP MLAs play cricket at the resort in Bengaluru karnataka

बीजेपी ने अपने 80 विधायकों को येलहांका के दो आलीशान होटलों में रखा है। इसी बीच बीजेपी के विधायकों का एक क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहां कुछ एमएलए होटेल की लॉन में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ साथी विधायकों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ये एमएलए यहां लजीज भोजन आनंद ले रहे हैं, सो रहे हैं, व्‍यायाम कर रहे हैं और टीवी तथा मोबाइल देखकर अपना समय काट रहे हैं।

पार्टी के नेता उनके साथ लगातार बात करके उनका उत्‍साह बढ़ाए हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के विधायक सुबह होटल के अंदर मॉर्निग वॉक करते हैं। कुछ विधायक जहां क्रिकेट खेलते हैं, वहीं अन्‍य इंडोर स्‍पोर्ट खेलते हैं। दूसरी ओर जेडीएस ने अपने 30 विधायकों को नंदी हिल्‍स के एक लग्‍जरी रिजॉर्ट में रखा हुआ है। यहां वे भी योग कर रहे हैं, जिम जा रहे हैं और लजीज व्‍यंजनों का आनंद ले रहे हैं। जेडीएस के विधायक के आनंदानी ने दावा किया कि पार्टी के विधायक निजी तौर पर रिजॉर्ट में रुके हुए हैं ताकि सरकार को बचाया जा सके।

उधर कांग्रेस ने भी अपने सभी विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा हुआ है। पार्टी के एक विधायक ने बताया कि, कि पार्टी नेतृत्‍व ने उनसे कहा है कि होटल में मौजूद सुविधाओं का लाभ उठाएं और होटल परिसर के अंदर ही रहें। विधायकों के इस आलीशान होटल में रहने का खर्च पार्टी की ओर से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने भी अपने खास नेताओं और बागियों की वापसी में लगे नेताओं को अपने घर में रहने की छूट दे रखी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+