बीजेपी विधायक का दावा-गोमूत्र और गोबर से ठीक हो सकता है कोरोना वायरस

गुवाहाटी। दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस ने आतंक मचा रखा है। भाजपा की एक विधायक ने कोरोना वायरस को लेकर एक बेहद ही अजीबो-गरीब बयान दिया है। बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया ने गोमूत्र और गोबर को कोरोना वायरस से निपटने में मददगार होने की बात कही है। बीजेपी विधायक ने गोमूत्र और गोबर से कैंसर जैसी घातक बीमारियां ठीक होने का दावा भी किया है। बता दें कि, कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

गोमूत्र से खत्म हो जाता कोरोना का वायरल

गोमूत्र से खत्म हो जाता कोरोना का वायरल

राज्य विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन मवेशियों की बांग्लादेश तस्करी के मामले पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, हम सबको पता है कि गाय के गोबर के कितने फायदे हैं। इसी तरह गोमूत्र का छिड़काव इलाके को शुद्ध करने के लिए भी किया जाता है। मेरा मानना है कि इसी तरह गोमूत्र और गोबर से कोरोना वायरस भी ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हवा से फैलने वाली बीमारी है, यदि हवन किया जाए तो यह वारस नहीं फैलेगा।

 हवन से कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति

हवन से कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति

विधानसभा में सुमन हरिप्रिया ने कहा कि, हवन से पांच किलोमीटर का रेडियस वायरस मुक्त हो जाता है। चीन को कोरोना वायरस से निपटने का नुस्खा बताते हुए बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि, चीन में लोग यदि हवन करेंगे तो कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। मेरी सलाह है कि भारत सरकार भी हवन कराना चाहिए। आपको बता दें कि चीन से फैले कोरोना वायरस ने विश्व के अभी तक करीब 1 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।

इससे पहले हिंदू महासभा के नेता ने कोरोना को लेकर दिया था ऐसा बयान

इससे पहले हिंदू महासभा के नेता ने कोरोना को लेकर दिया था ऐसा बयान

इससे पहले हिंदू महासभा ने यह भी दावा किया था कि गोबर और गो मूत्र से कोरोना वायरस को ठीक किया जा सकता है। गोबर और मूत्र के उपयोग से कोरोनो वायरस से पीड़ित मरीज को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि रोगी के शरीर पर गाय के गोबर को ओम नमः शिवाय का जाप करके लगाया जाता है तो वह जीवित रहता है।

मौत की अफवाहों पर अमर सिंह ने जारी किया Video, लिखा- टाइगर जिंदा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+