कर्नाटक: BJP विधायक ने उड़ाईं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां, वार्षिक सम्मेलन में जुटी हजारों लोगों की भीड़

बेंगलुरु, जनवरी 11। देश इस वक्त कोरोना महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहा है। देश में कोरोना का दैनिक आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुंच गया है। ऐसे में जरूरत है कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की, लेकिन आम आदमी से लेकर नेता तक कोई भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करता नहीं दिख रहा है। हैरान तब होती है, जब इन नियमों को बनाने वाले नेता ही उन प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हैं। दरअसल, कर्नाटक बीजेपी के विधायक एमपी रेणुकाचार्या पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़े का आरोप लगा है।

BJP MLA break covid violation

वार्षिक कार्यक्रम में उड़ी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां

दरअसल, एमपी रेणुकाचार्या को अपने निर्वाचम क्षेत्र में एक वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करते हुए देखा गया है, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी। इस वार्षिक सम्मेलन के फोटो और वीडियो खुद विधायक ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आपको बता दें कि एमपी रेणुकाचार्या सिर्फ विधायक नहीं हैं बल्कि वो मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सचिव भी हैं। ऐसे में अब ये मामला तूल पकड़ा गया है।

भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग हुई गायब

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी रेणुकाचार्या अपने सहयोगियों के साथ बालमुरी गांव में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बहुत तगड़ी भीड़ देखी जा रही है। इस प्रतियोगिता के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नाम की कोई चीज ही नजर नहीं आई और ना ही किसी ने मास्क पहना है और ये सब रेणुकाचार्या की मौजूदगी में हुआ है। उन्होंने खुद इस कार्यक्रम में कोविड नियमों का उल्लंघन किया है।

क्रिकेट खेलते दिखे थे रेणुकाचार्या

आपको बता दें कि रविवार को भी वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रेणुकाचार्या को क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया था। रेणुकाचार्या के कोविड नियमों के तोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि उन्होंने इस कार्यक्रम में जाने को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि मैं खुले तौर पर इस कार्यक्रम में जाने को लेकर माफी मांगता हूं। मैंने आज जिस प्रतियोगिता में भाग लिया है, वो बड़ा मामला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+