फाइव स्टार होटल छोड़कर गौशाला में रह रहे हैं ये BJP विधायक

कर्नाटक के पूर्व कानून मंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रचार के समय रुकने और रणनीतिक चर्चा के लिए फाइव स्टार होटल दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

बंगलुरु। ऐसे वक्त में जब नेताओं को लग्जरी गाड़ियों और फाइव स्टार होटलों का सुख भोगने का शौक चढ़ता है तब एक नेता ने इस सब से दूर गौशाला में ठहरने का फैसला लिया। तमाम सुविधाओं को छोड़कर गौशाला में ठहरने वाले विधायत बीजेपी के सुरेश कुमार हैं।

फाइव स्टार होटल छोड़कर गौशाला में रह रहे हैं ये विधायक

उपचुनाव के प्रचार में जुटे हैं
कर्नाटक से आने वाले सुरेश कुमार ने होटल के आरामदायक बिस्तर को छोड़कर नंजागुड स्थित गौशाला में रुककर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कीं। कर्नाटक के पूर्व कानून मंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रचार के समय रुकने और रणनीतिक चर्चा के लिए फाइव स्टार होटल दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। READ ALSO: CM योगी आदित्यनाथ बोले- मेरे भगवा कपड़ों को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं

सुरेश कुमार ने कहा, 'खुली जगहों पर रहना मेरे लिए नई बात नहीं है। 2013 में बंगलुरु से तिरुपति जाते वक्त भी मैं ऐसी जगहों पर ठहरा हूं। 2015 में धर्मस्थल और शबरीमाला जाते वक्त भी मैंने ऐसी ही जगहें ठहरने के लिए चुनीं।' READ ALSO: आम जनता के पैसों में हेर-फेर, फिर घिरी केजरीवाल सरकार

9 अप्रैल को है उपचुनाव
सुरेश कुमार बंगलुरु की राजाजीनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह फिलहाल नंजागुड में उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार श्रीनिवास प्रसाद का प्रचार कर रहे हैं। श्रीनिवास कांग्रेस सरकार में मंत्री पद न मिलने की वजह से नाराज थे और पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए। इस सीट पर 9 अप्रैल को चुनाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+