उत्तराखंडः पत्रकार बदसलूकी मामले में BJP विधायक पार्टी से 3 महीने के लिए निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने तीन महीने के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वे विधानमंडल दल और पार्टी की बैठकों में भाग नहीं ले पाएंगे। उनके खिलाफ पार्टी की ओऱ से यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पत्रकारों के साथ बदसलूकी के आरोप के चलते की गई है। यहीं नहीं भारतीय जनता पार्टी ने विधायक कुंवर सिंह को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

BJP MLA Kunwar Pranav Singh Champion has been suspended from the party for 3 months

पार्टी नेविधायक कुंवर सिंह पर ये कार्रवाई कुछ दिन पहले एक मीडियाकर्मी को कथित रूप से धमकी देने के मामले में और अनुशासनहीनता के आरोपों में की है। बता दें हाल ही में चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक मीडियाकर्मी को धमकी देते हुए देखे गए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के उनके खिलाफ अनुशासनत्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

ये निर्णय प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने तात्कालिक तौर पर लिया है। इसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने शनिवार शाम को दी। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर को दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में बुलाकर धमकाया था। रिपोर्टर दावा किया था कि, बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उसे धमकी दी थी कि यदि उनके खिलाफ खबर चलाई तो वह उसे गोली मार देंगे। इस घटना के बाद पार्टी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

इसके आलावा भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर आरोप है कि वे पार्टी का अनुशासन तोड़कर साथी विधायक के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी की ओर से समझाने के बावजूद उन्होंने सबक नहीं लिया और बयानबाजी जारी रखी। इससे नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष ने जांच समिति का गठन किया था। जिसकी रिपोर्ट मई में आ गई थी। अब पार्टी ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है। पार्टी से निलंबित किए गए विधायक कुंवर प्रणव सिंह विधानमंडल दल और पार्टी की बैठकों में भाग नहीं ले पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+