मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता विपक्ष चुने गए गोपाल भार्गव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर विधायक गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता विपक्ष चुने गए हैं। भोपाल में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में सर्वसम्मति से भाजपा विधायकों ने गोपाल भार्गव को विधायक दल का नेता चुना। राज्य की 15वीं विधानसभा में गोपाल भार्गव नेता विपक्ष होंगे।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर विधायक गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष होंगे। भोपाल में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में सर्वसम्मति से भाजपा विधायकों ने गोपाल भार्गव को विधायक दल का नेता चुना। राज्य की 15वीं विधानसभा में गोपाल भार्गव नेता विपक्ष होंगे। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों में नेता चुनने को लेकर कई दिन से खींचतान जारी थी। भाजपा आलाकमान ने राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को नेता विपक्ष चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिस पर सोमवार को फैसला हुआ। हालांकि भार्गव के अलावा और भी कई नाम इस पद के लिए दौड़ में थे। 69 साल के गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश की पूर्व की भाजपा सरकार में सहकारी, सामाजिक न्याय, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। गोपाल भार्गव सागर की रहली विधानसभा सीट से विधायक हैं। भागर्व इस सीट से 1985 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। वो 8वीं बार विधायक चुने गए हैं। छात्र राजनीति से राजनीति में आए भार्गव को सागर का प्रभावशाली ब्राह्मण नेता माना जाता है।

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों में नेता चुनने को लेकर कई दिन से खींचतान जारी थी। भाजपा आलाकमान ने राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को नेता विपक्ष चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिस पर सोमवार को फैसला हुआ। हालांकि भार्गव के अलावा और भी कई नाम इस पद के लिए दौड़ में थे।

69 साल के गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश की पूर्व की भाजपा सरकार में सहकारी, सामाजिक न्याय, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। गोपाल भार्गव सागर की रहली विधानसभा सीट से विधायक हैं। भागर्व इस सीट से 1985 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। वो 8वीं बार विधायक चुने गए हैं। छात्र राजनीति से राजनीति में आए भार्गव को सागर का प्रभावशाली ब्राह्मण नेता माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+