भाजपा विधायक पर पत्नी ने लगाया कॉलेज गर्ल के साथ नाजायज रिश्तों का आरोप, सबूत लेकर पहुंची पार्टी नेताओं के पास

भाजपा विधायक पर पत्नी ने लगाया कॉलेज गर्ल के साथ नाजायाज रिश्तों का आरोप, सुबूत लेकर पहुंची पार्टी नेताओं के पास

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गगन भगत पर उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा देने और एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। गगन भगत की पत्नी मोनिका शर्मा का कहना है कि उनके पति उनसे तलाक लिए बिना ही शादी करके एक छात्रा के साथ रह रहे हैं। गगन भगत इसको लेकर पार्टी की अनुशासन समिति के सामने भी पेश हुए हैं।

मोदी से दखल देने की मांग

मोदी से दखल देने की मांग

मोनिका ने मामले में प्रधानमंत्री मोदी से दखल देने और उनके साथ इंसाफ की मांग की है। मोनिका ने कहा है कि उनके दो बच्चे हैं और वो उनके लिए ही लड़ रही हैं। वहीं विधायक ने इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। भाजपा ने भी इसको लेकर गगन से सफाई मांगी है। गुरुवार को गगन भगत ने पार्टी की तीन सदस्यों वाली अनुशासन समिति के सामने पेश होकर मामले पर सफाई भी है। वहीं मोनिका ने भी भाजपा नेताओं को पति पर लगाए आरोपों को लेकर सुबूत सौंपे हैं। मोनिका भी भाजपा की नेता हैं।

अनुशासन समिति के सामने हुए पेश

अनुशासन समिति के सामने हुए पेश

विधायक का कहना है कि वो पत्नी से अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला कोर्ट में है। मोनिका का कहना है कि पत्नी कि वो अलग जरूर रह रहे हैं लेकिन दोनों में तलाक नहीं हुआ है। उनका कहना है कि गगन की तरफ से उन्हें गुजारे के लिए भी कुछ नहीं दिया जा रहा है जबकि दोनों बच्चे उसी के साथ रहते हैं। पार्टी की अनुशासन समिति ने 19 जुलाई को फिर से गगन भगत को तलब किया है।

विधायक पर छात्रा के अपहरण का भी आरोप

विधायक पर छात्रा के अपहरण का भी आरोप

इस छात्रा के साथ विधायक की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं और छात्रा के पिता विधायक पर बेटी के अपहरण का आरोप भी लगा चुके हैं और मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लड़की के दादा लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+