भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता उस्मान गनी बीच चुनाव पार्टी से क्यों किए गए बाहर? ये है बड़ी वजह
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बीकानेर जिला अध्यक्ष उस्मान गनी (Usman Ghani) की पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। राजस्थान भाजपा अनुशासन समिति ने लोकसभा चुनाव के दौरान ये बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी ने गनी को पार्टी से बाहर करने के साथ इसकी वजह भी बताई है। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा है कि उस्मान गनी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
राजस्थान बीजेपी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उस्मान गनी के खिलाफ बुधवार को बड़ा एक्शन लिया। जिसके तहत पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। दरअसल, गनी ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा राजस्थान की 25 सीटों में से तीन-चार लोकसभा सीटें हारने जा रही है। गनी ने ये बात नई दिल्ली में एक समाचार चैनल से बातचीत में कही।

मुसलमानों के संबंध में पीएम मोदी की टिप्पणी पर गनी ने ऐतराज किया था। उन्होंने बताया कि वे मुस्लिम होने के नाते प्रधानमंत्री की कई बातों से निराश होते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए मुसलमानों के पास जाते हैं, तो समुदाय के लोग पीएम द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में बात करते हैं और उनसे जवाब मांगते हैं।
दरअसल, राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली पीएम मोदी ने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह मुसलमानों को धन का बांटेगी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की योजना लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती सामान "घुसपैठियों" और "जिनके अधिक बच्चे हैं" को देने की है।
पीएम मोदी के बयान के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गनी ने दावा किया कि राजस्थान में जाट समुदाय भाजपा से नाराज है और उन्होंने चूरू और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। गनी ने इंटरव्यू के दौरान बगावत के सुर स्पष्ट सुने गए। उन्होंने पार्टी के खिलाफ बड़ी बेबाकी से बयान दिया और कहा कि बीजेपी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो उन्हें डर नहीं है।
वहीं गनी के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजस्थान बीजेपी ने सख्त कदम उठाया है। भाजपा राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि उस्मान गनी ने मीडिया में पार्टी की छवि को खराब करने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications