सुषमा स्वराज बोलीं- सास, नाना ससुर की भी नहीं हुईं सोनिया गांधी

BJP Meet: Sushma Swaraj fires on Sonia Gandhi
नई दिल्ली। दिल्ली के राम लीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड सुषमा स्वराज ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के ख‍िलाफ मोर्चा खोला और जमकर बरसीं। सुषमा ने कहा कि सोनिया गांधी खुद को अपने पति, सास और नाना ससुर से भी अच्छा मानती हैं। यह हम नहीं वो खुद कहती हैं।

स्वराज ने आगे कहा कि सोनिया ने हाल ही में कहा कि यूपीए सरकार ने पिछले 9 साल में जितने अच्छे काम किये जितना अच्छा शासन चलाया, उतना अच्छा शासन इससे पहले कोई नहीं कर सका है। सुषमा स्वराज ने उनकी इस बात पर वार करते हुए कहा कि सोनिया की यह बात अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार पर लागू नहीं होती, क्योंकि उनसे कहीं ज्यादा शासन तो कांग्रेस की सरकारों ने किया। मतलब तो यही हुआ कि सोनिया के नाना ससुर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और फिर उनके पति राजीव गांधी की सरकारों ने भी इतना अच्छा शासन नहीं किया।

सुषमा स्वराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी का नाम पीएम कैंडिडेट के रूप में घोषित किये जाने से कांग्रेस में एक डर सा बन गया है। यूपीए के कार्यकाल में अव्यवस्था चरमरा गई है। सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। रही बात लोकपाल बिल की तो भाजपा के ही दबाव में बिल पास हो सका।

सुषमा स्वराज ने दावा किया कि 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी और कांग्रेस की करारी हार होगी। उन्होंने मोदी का बचाव करते हुआ कहा कि मोदी को गुजरात दंगों में कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। फिर कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+