Manifesto: BJP के घोषणा पत्र में गरीब, युवा, महिला, पुरुष, किसान के लिए क्या-क्या है? 400 पार की है ये तैयारी
BJP Manifesto 2024 PDF Highlights: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अपना घोषणा पत्र यानी 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। भाजपा ने आगामी चुनाव में 400 पार करने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए ये मेनिफेस्टो डिजाइन किया है। इस मेनिफेस्टो में गरीब, युवा, महिला, पुरुष, किसान, बुजुर्ग हर वर्ग का खास ध्यान रखा गया है।

भाजपा ने 76 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया है। आप इसका PDF फाइल देख सकते हैं। भाजपा ने इस घोषणा पत्र को 'भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी 2024' का नाम दिया है। आइए जानें कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो आपको क्या-क्या मिलेगा?
BJP Manifesto: गरीब परिवार के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है?
- अगले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन: भाजपा ने कहा, हम 2020 से 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दे रहें है। हम अगले पांच सालों तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे।
- गरीब की थाली को सुरक्षित रखेंगे: भाजपा ने कहा, हमने सब्जियों और दालों के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड) स्थापित करके गरीब की थाली को सुरक्षित किया है। हम दाल, खाद्य तेलों और सब्जियों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर गरीब की थाली को सुरक्षित करने के प्रयासों को जारी रखेंगे।
- निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं: भाजपा ने कहा, हमने आयुष्मान भारत के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य इलाज प्रदान किया है। हम आयुष्मान भारत और अन्य ऐसी पहलों का विस्तार करके निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जारी रखेंगे।
- इसके अलावा हर घर नल से जल, पीएम आवास योजना का विस्तार, जीरो बिजली का बिल, पीएम उज्जवला योजना का विस्तार पर फोकस है।

BJP Manifesto: युवाओं के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है?
- पारदर्शी सरकारी भर्तिया, पेपर-लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे: भाजपा ने कहा, हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सरत कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।
- पारदर्शी सरकारी परीक्षाएं: भाजपा ने कहा, हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे।
- अमृत पीढ़ी, राष्ट्र निर्माण में युवा भागीदारी: भाजपा ने कहा, हमने राष्ट्र निर्माण में युवाओं को शामिल करने के लिए मेरा युवा भारत (MY Bharat) लॉन्च किया है, जिसमे करोड़ युवा नामांकन करा चुके हैं। हम इसका विस्तार करके सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों में युवाओं को समान अवसर प्रदान करेंगे एवं नेतृत्व कौशल और स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देंगे।
- स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टार्टअप इकोसिस्टस का विस्तार करेंगे: भाजपा ने कहा, हमने अटल टिंकरिंग लैब्स, स्टार्टअप इंडिया, हैकाथॉन और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम जैसी विभिन्न योजनाओं के जरिए से भारत को विश्व के टॉप- 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में सफलतापूर्वक स्थापित किया है। इस सफलता को देखते हुए हम मजबूत निवेश, मेंटरशिप और एंटरप्रेन्योरशिप से भारत के युवाओं के लिए कई अवसर खोलेंगे।
- इसके अलावा सरकारी खरीद में स्टार्टअप को मदद, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर, हाई वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर पर फोकस रहेगा।

BJP Manifesto: महिलाओं के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है?
- तीन करोड़ लखपति दीदियां: भाजपा ने कहा, हमने एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब हम तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लक्षपति दीदी बनाएंगे।
- महिला SHG की सर्विस क्षेत्र से जोड़ेंगे: भाजपा ने कहा, हम महिला SHG को कौशल और संसाधनों के माध्यम से आईटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्रों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर प्रदान करेंगे।
- महिला SHG उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाएंगे: भाजपा ने कहा, हम महिला SHG की एक जिला-एक उत्पाद, एफपीओ, एकता मॉल, एक स्टेशन-एक उत्पाद जैसी योजनाएं एवं ओएनडीसी, GeM पोर्टल से जोड़कर उनके उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।
- कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं: भाजपा ने कहा, हम औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
- खेल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएंगे: भाजपा ने कहा, हमारी महिला खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। हम महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए इससे जुड़े कार्यक्रमों और सुविधाओं का विस्तार करके महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी की सुनिश्चित करेंगे।
- महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव: भाजपा ने कहा, हमने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करके महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है। अब हम महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और रख-रखाव सुनिश्चित करेंगे।
- महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा: भाजपा ने कहा, एनीमिया स्तन कैंसर ऑस्टियोपोरोसिस सर्वाहकान कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर महिलाओं के स्वस्थ जीवन का खास ध्यान रखेंगे। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लिए खास अभियान चलाया जाएगा।

BJP Manifesto: बुजुर्गों के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है?
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत: भाजपा ने कहा, हम वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत में शामिल करके गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों द्वारा नॉलेज शेयरिंग: भाजपा ने कहा, हम राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक पोर्टल शुरू करेंगे। इसके जरिए से वरिष्ठ नागरिक अपने ज्ञान और अनुभव को सभी के साथ साझा कर सकेंगे।
- सरकारी सेवाओं की घर-घर तक पहुंच: भाजपा ने कहा, हम पोस्टल और डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना और अन्य आवश्यक सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचाएंगे।
- डिजिटल सशक्तिकरण: भाजपा ने कहा, हम वरिष्ठ नागरिकों को यूपीआई और अन्य ऑनलाइन भुगतान प्रणालियों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे वह ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सके।
- आयुष कैंप आयोजित करेंगे: भाजपा ने कहा, हम नियमित आयुष कैम्प आयोजित करके वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक पद्धतियों से सम्पूर्ण चिकित्सा समाधान प्रदान करेंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेंगे: भाजपा ने कहा, हम वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और सुविधाजनक बनाने के लिए सुगम पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (सार्वजनिक संरचना एवं परिवहन प्रणाली) लागू करेंगे।
- तीर्थ यात्रा को सुगम एवं सुविधायुक्त बनाएंगे: भाजपा ने कहा, हम विभिन्न प्रदेश सरकारों के साथ काम करके वरिष्ठ नागरिकों के लिए भावपूर्ण एवं सुगम तीर्थ यात्रा की व्यवस्था करेंगे।
BJP Manifesto: किसनों के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है?
- पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती प्रदान करेंगे: भाजपा ने कहा, हमने किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। हम किसानों को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती: भाजपा ने कहा, हम फल के नुकसान का शीघ्र और सही मूल्याकन मूल्यांकन, समयबद्ध भुगतान और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करेंगे।
- एमएसपी में बढ़ोतरी: भाजपा ने कहा, हमने प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की है। हम समयबद्ध तरीके से एमएसपी में वृद्धि को जारी रखेंगे।
- दाल और खाथ तेल में आत्मनिर्भरता: भाजपा ने कहा, हम भारत को दाल (जैसे अरहर, उड़द, मसूर, मूंग और चना) और खाद्य तेल (जैसे सरसों, सोयाबीन, तिल और मूंगफली) के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्नदाताओं को समृद्ध बनाएंगे।
- श्री अन्न सुपरफूड: हमने मिलेट (श्री अन्न) को विश्व में मान्यता दिलाई है। अब हम श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित करेंगे।
- इसके अलावा सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाएंगे, भारत को विश्व के न्यूट्री-हब के रूप में स्थापित करेंगे।
(नोट: ये इनपुट भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र के PDF फाइल से ली गई है)












Click it and Unblock the Notifications