राहुल के 'नरसंहार' बयान पर भाजपा ने खटखटाया EC का दरवाज़ा

गौरतलब है बीजेपी के पीएम उम्मीदवार पर कांग्रेस लगातार कई दिनों से शिकायत के तीर छोड़ रही है। पहले 'सेल्फी मामला', फिर जासूसी काण्ड में लगातार कांग्रेसी नेता मोदी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब बीजेपी के नेताओं की नींद टूटी है और राहुल के बयान को आधार बनाकर उनकी EC शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की पसंद 'मोदी'
कांग्रेस नेता इसे भाजपा की बौखलाहट बता रहे हैं, तो बीजेपी इसे नैतिकता के रंग में रंग रही है। राहुल ने अपने विवादित बयान में कहा था कि अगर मोदी आए तो 'नरसंहार' होगा। इस बयान को विवादित व घृणास्पद मानते हुए बीजेपी ने राहुल गांधी पर सख्त तेवर अख्तियार करते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।












Click it and Unblock the Notifications