लोकसभा चुनाव 2019: 7 अप्रैल को बीजेपी जारी कर सकती है अपना मेनिफेस्टो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान में एक हफ्ते से कम का वक्त रह गया है। राजनीतिक दलों का प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी जल्द आ सकता है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के मेनिफेस्टो में देरी पर कई विपक्ष सवाल उठाते रहे हैं। इसके पहले, कांग्रेस ने 2 अप्रैल को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया था।

7 अप्रैल को बीजेपी जारी कर सकती है मेनिफेस्टो

7 अप्रैल को बीजेपी जारी कर सकती है मेनिफेस्टो

भारतीय जनता पार्टी 7 अप्रैल को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य शीर्ष नेताओं मौजूदगी में बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। भाजपा की 20 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का नेतृत्व राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस समिति में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। इस पैनल में 15 उप-समितियां हैं।

11 अप्रैल को है पहले चरण की वोटिंग

11 अप्रैल को है पहले चरण की वोटिंग

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान, बीजेपी ने 7 अप्रैल को अपने घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' को जारी किया था। इसी दिन नौ चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पहले राउंड की वोटिंग थी। हालांकि, अबकी चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि कोई भी पार्टी मतदान के 48 घंटे के भीतर अपना घोषणा पत्र जारी नहीं कर सकती है।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

मेनिफेस्टो में देरी पर सपा अध्यक्ष ने साधा था बीजेपी पर निशाना

मेनिफेस्टो में देरी पर सपा अध्यक्ष ने साधा था बीजेपी पर निशाना

बीजेपी के घोषणा पत्र में देरी पर कई विपक्षी दलों ने तंज किया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, 'विकास' पूछ रहा है: प्रधान जी का 'अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र' क्या चुनाव के बाद आयेगा? इस बार तो भाजपा वाले एक-दूसरे से भी नहीं कह पा रहे हैं कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं' तो भला जनता से क्या कहेंगे। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+