PM बनने से महज 13 कदम दूर हैं नरेन्द्र मोदी

ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए को 259 सीटें मिल सकती हैं, जो कि साधारण बहुमत 272 से महज 13 सीटें कम हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मोदी प्रधानमंत्री बनने से महज 13 कदम दूर है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस 104 सीटों पर सिमट सकती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।
पढ़ें-कैसे बदलेगी मोदी की लहर तूफान में
यूपीए को महज 123 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, जो कि 2009 के आम चुनाव से 108 सीटें कम हैं। जहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है को वहीं दूसरी तरफ बीजेपी पहली बार 200 सीटों से पार जा सकती है।
अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी का 1999 में 182 सीटों पर जीत अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन था। बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बंपर कामयाबी मिलने का अनुमान है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी 53 पर कब्जा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications