Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले हिमाचल और गुजरात के भाजपा नेता?

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबित दोनों राज्यों में फिर से भाजपा सरकार की वापसी संभावना है। वहीं चुनाव परिणाम पूर्व एग्जिट पोल के नतीजों से खुश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी की उम्मीद से

BJP on Exit Polls 2022

Exit Polls 2022: हिमचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे हकीकत से परे बताया है तो वहीं भाजपा ने अनुमान से कहीं ज्यादा सीटें मिलने की बात कही है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक दोनों राज्यों में विपक्ष के तौर पर कांग्रेस को मजबूत दल माना गया है। इस हिमाचल और गुजरात के भाजपा नेताओं ने चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा की हमें जल्दबाजी में कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। कई एग्जिट पोल बीजेपी को सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हमारे विश्लेषण के मुताबिक बीजेपी के आराम से सरकार बनाने की पूरी संभावना है। जबकि गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि बीजेपी गुजरात की जनता के साथ मिलकर नया इतिहास लिख रही है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने बीजेपी से ज्यादा चुनाव लड़ा है। हमारी पार्टी बीजेपी राज्य में विकास कार्यों और तेजी से करेगी। वहीं गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

दोनों राज्यों में BJP की वापसी की अनुमान
एक्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हो रही है। यहां भाजपा को 35- 40, कांग्रेस को 26- 31, आम आदमी पार्टी को शून्य जबकि अन्य दलों को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं गुजरात में भी भाजपा की सरकार बनने की संभावना व्यक्त की गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 112 से 121 सीटें जबकि कांग्रेस को 51 से 56 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी को 04-07 व अन्य को 01 से 03 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

2017 में किसको मिली थीं कितनी सीटें?
गुजरात और हिमाचल में मतदान खत्म होने के बाद कई एजेंसियों ने चुनाव परिणामों से पहले सर्वे से मिले निष्कर्षों को सटीक माना है। पिछली बार गुजरात विधानसभा चुनाव में182 सीटों में से बीजेपी ने 99 सीटें हासिल कीं। जबकि हिमाचल में 68 विधानसभा सीटे हैं। यहां 2017 में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 21 सीटें कांग्रेस के खाते में गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+