आपकी 'मोहब्बत की दुकान' के बारे में...भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, लगाया ये आरोप

कांग्रेस नेता अभी हाल ही मे विदेश यात्रा पर थे, जिसको लेकर उन्‍होंने सुर्खियां बटोरी। वहीं अब भाजपा ने उन्‍हें एक चिट्ठी लिखकर देश खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर गए थे। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया था। भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की थी। इसके अलावा विेदेश यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ वहां के नेताओं से मुलाकात की थी।

वहींं अब उनकी भारत वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने एक चिठ्ठी लिखी है। जिसमें उन्‍होंने राहुल गांधी को देश के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

भाजपा के इन नेताओं ने राहुल गांधी को लिखा है पत्र

ये पत्र भाजपा नेता सेवानिवृत्त कर्नल राज्यवर्धन राठौर , परवेश साहिब सिंह और पूनम महाजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखा है और उन्‍हें भेजा है। भाजपा नेताओं ने इस पत्र में राहुल गांधी पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है!

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को लिखे इस पत्र में लिखा -

आपकी मोहब्बत की दुकान के बारे में सुनकर हम सभी को बहुत अच्‍छा लगा है। सच में मोहब्बत में परस्‍पर जोड़ने की भावना समाहित है। इस रास्‍ते पर चलकर भारत को अधिक सशक्‍त बनया जा सकता है। कांग्रेस अगर वास्‍तव में अगर इसी सकारात्‍मक सोच पर चले तो वास्‍तव में बेततर होगा लेकिन अफसोस के साथ हमें ये कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

आपने इस मोहब्बत की दुकान से...

राहुल गांधी को संबोधित इस पत्र में भााजपा नेतओं ने लिखा अमेरिका में आपने इस मोहब्बत की दुकान से अपनी मातृभूमि और अपने भारत देश के लिए मन भरकर नफरत फैलाई है। वैसे नफरत फैलाना आपके और आपके परिवार के लिए कोई नई बात नहीं है। आपके परिवार और आपकी पार्टी को इसमें महारत हासिल है।

पूरे परिवार ने 'नफरत का मेगामॉल' खोल रखा है

इस पत्र में आगे लिखा कि आप अपने ही परिवार का इतिहास के पन्‍ने पलट कर देखिए तो वो चीख-चीखकर नफरत के किस्सों की गवाही देंगे और आपके पूरे परिवार ने 'नफरत का मेगामॉल' खोल रखा है।आज हम आपका ध्‍यान चार ऐसे विषयों की ओर दिलाना चाहत हैं जिसे देखर आपके साथ हर किसी को समझ में आएगा कि आपकी मोहब्‍बत की दुकन की असलियत क्‍या है।

  1. 1-कांग्रेस के राज में ही सबसे अधिक दंगे हुए और नफरत की दुकानें सजाई गईं।
  2. नेहरू-गांधी परिवार ने कांग्रेसी नेताओं के साथ किस प्रकार की बदसलूकी की।
  3. आपके परिवार ने अपने ही रिश्तेदारों से किस प्रकार का अमानवीय बर्ताव किया
  4. देश की महान विभूतियों के प्रति आपके परिवार की नफरत आज भी प्रकट होती है।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने सिख दंगो के अलावा कई अन्‍य घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधा है।

यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+