बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद 2 भाजपा नेताओं को मिली धमकी
मेंगलुरू। बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बीच दो भाजपा नेताओं को फेसबुक पर धमकी मिली है। दोनों नेताओं ने उन्हें धमकी दिये जाने की शिकायत की है।

पांच दिन पहले बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बजरंग दल की गो हत्या और तस्करी के खिलाफ अभियान के चलते हत्या की गयी थी।
भाजपा के दक्षिण कन्नड़ यूनिट के उपाध्यक्ष केपी जगदीश अधिकारी और सुदर्शन एम ने आरोप लगाया है कि उन्हें फेसबुक पर मैसेज के जरिए धमकी दी गयी।
दोनों नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है और अभी तक तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications