'तब RSS के जाने-माने अर्थशास्त्री ने यशवंत सिन्हा को कहा था अनर्थशास्त्री'

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा पर बीजेपी के एक नेता बड़ा हमला किया है।

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा पर बीजेपी के एक नेता बड़ा हमला किया है। बीजेपी नेता और बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने कहा कि आरएसएस के जाने-माने अर्थशास्त्री दत्तोपंत थेंगाडी ने यशवंत सिन्हा को अर्थशास्त्री नहीं बल्कि अनर्थशास्त्री कहा था। दरअसल यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल से अर्थव्यस्था में लगातार गिरावट का दौर जारी है और इसके लिए पिछली सरकारों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

बीजेपी नेता बोले- संघ के जाने-माने अर्थशास्त्री ने यशवंत को कहा था अनर्थशास्त्री

यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर साधा है निशाना

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पॉलिसी पैरालिसिस थी, उस समय उम्मीद थी कि मोदी सरकार के आने के बाद यह खत्म हो जाएगी। हालांकि एनडीए सरकार कुछ हालात सुधरे हैं, लेकिन वह रफ्तार नहीं दिखी जो होनी चाहिए थी। अर्थव्यवस्था में गिरावट से बेरोजगारी में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मोदी सरकार पर यशवंत सिन्हा के हमले के बाद अब बीजेपी की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता और भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने यशवंत सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने सीधे तौर पर यशवंत सिन्हा को कुछ नहीं कहा, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जाने-माने अर्थशास्त्री दत्तोपंत थेंगाडी के बयान कि जिक्र करते हुए कहा कि एक बार थेंगाडी ने यशवंत सिन्हा को 'अर्थ शास्त्री' नहीं बल्कि 'अनर्थ शास्त्री' कहा था।

'RSS के बड़े अर्थशास्त्री ने यशवंत को कहा था अनर्थशास्त्री'

फिलहाल यशवंत सिन्हा ने जिस तरह से मोदी सरकार की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए उसके बाद से बीजेपी लगातार मामले पर पक्ष रख रही है। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सरकार के जीएसटी और नोटबंदी के फैसले पर भी निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+