विनय कटियार के बिगड़े बोल, कहा-राहुल को सोनिया ने ही बताया होगा ना कि राजीव उनके पिता हैं
नई दिल्ली। भाजपा नेता विनय कटियार अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। विनय कटियार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल जिस तरह से जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ और उसमे 40 जवान शहीद हए गए उसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। लेकिन तमाम नेताओं ने पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सरकार से सबूत मांगा था। लेकिन भाजपा नेता विनय कटियार ने तमाम मर्यादाओं को पार करते हुए राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

किस चीज का सबूत मांग रहे हैं
विनय कटियार ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और पूछा कि क्या आपके क्या सबूत है कि आप सोनिया गांधी के बेटे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'पुलवामा की घटना हो गई 45 सैनिक शहीद हो गए, आज कांग्रेस सबूत मांग रही है, मैं पूछना चाहता हूं कि किस चीज का सबूत आप मांग रहे हो। जब राहुल गांधी पैदा हुआ तो सोनिया गांधी ने ही बताया होगा कि राजीव गांधी उनके पिता हैं, लेकिन अगर इसका सबूत मांगा जाए तो बता पाओगे क्या?'

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि विनय कटियार इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आए थे। विनय कटियार ने इससे पहले कहा कि लिंचिंग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए किसी भी तरह के अलग कानून की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को संसद की कार्रवाई में बाधा डालने का एक और मुद्दा मिल गया है। वहीं राहुल गांधी के ट्वीट पर कटियार ने कहा कि गांधी मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं, हमने संसद में उनका व्यवहार देखा है। हम कांग्रेस अध्यक्ष की बातों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए आतुर हैं जोकि आने वाले भविष्य में संभव नहीं है।

मुसलमानों को गायों को छूने से बचना चाहिए
कटियार ने अलवर लिंचिंग के बारे में कहा था कि इसके लिए मुस्लिम समुदाय जिम्मेदार है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि अलवर में हुई मॉब लिंचिंग की आलोचना की जानी चाहिए, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों को गायों को छूने और उग्र हिंदुओं को भड़काने से बचना चाहिए। ऐसे कई मुसलमान हैं जो गायों की रक्षा करते हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो उनकी हत्या करते हैं और गो मांस खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications