सुशील मोदी का दावा, 2 दिन पहले नीतीश ने फोन पर अमित शाह से कहा था-चिंता की कोई बात नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त: एनडीए से गठबंधन तोड़ महागठबंधन में शामिल हुए नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद कभी उनके सहयोगी रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमित शाह ने दो दिन पहले नीतीश कुमार को फोन किया था, लेकिन उस दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है।

Recommended Video
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में नीतीश कुमार ने कहा कि, दो दिन पहले तक उन्हें इस बात का आभास तक नहीं था कि नीतीश कुमार इतना बड़ा फैसला लेंगे। इस मसले को लेकर अमित शाह की नीतीश कुमार से फोन पर बात हुई थी, तो नीतीश के कहा था कि कि जैसे आपकी पार्टी में गिरिराज सिंह हैं, वैसे मेरी पार्टी में ललन सिंह है, आप चिंता मत कीजिए। उसके बावजूद नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले डेढ़वर्षों में कई बार नीतीश से बात की, लेकिन उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। नीतीश कुमार को समझाना काफी मुश्किल है। उन्होंने बीजेपी को धोखा दिया है, बिहार की नई सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव पर पटना हाई कोर्ट में जाकर मुकदमा करने वाले ललन सिंह। आज लालू यादव की अगर दुर्गति हुई है तो उसका केवल एक ही आदमी जिम्मेदार है, वो हैं ललन सिंह।
पहले सुशील मोदी ने दावा किया था कि जेडीयू के कई नेता बीजेपी के पास आए थे. उन्होंने कहा कि आप नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बना दीजिए और आप बिहार में शासन कीजिए, लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया, क्योंकि बीजेपी के पास अपना उम्मीदवार है। इसके चलते नीतीश कुमार ने बीजेपी को धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश को पांच बार सीएम बनाया, नीतीश और बीजेपी का 17 साल का साथ था, जिसको नीतीश ने तोड़ दिया। 2020 में नीतीश को नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला था, नीतीश कुमार के नाम पर नहीं।









Click it and Unblock the Notifications