सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- पीएम मोदी ने अपने आसपास अज्ञानी या सच बोलने वाली की हिम्मत न रखने वालों का जमावड़ा रखा है
नई दिल्लीः भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की कार्यशैली पर राय दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 सालों में बेरोजगारी को दूर करने के लिए अर्थव्यवस्था को हर साल दल फीसदी की दर से बढ़ाने की जरूरत है। और ऐसा हो सकता है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी किताब रीसेट: रीजेनिंग ऑफ इंडियाज इकोनॉमिक लिगेसी ( RESET: Regaining India's Economic Legacy ) के लॉन्चिंग के दौरान कहा कि देश को सलाना दस फीसदी विकास दर की जरूरत है, जिस तक पहुंचा जा सकता है।

दिया बरोजगारी से निपटने का सुझाव
सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक हमारे पास इसके लिए क्षमता है। हमारे पास बहुत अधिक बचत दर है लेकिन इसे अक्षम रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुझाव देते हुए कहा कि आज बेरोजगारी की उच्चतम दर को पूर्व गर्वनर रघुराम राजन के कार्यकाल के दौरान लागू की गई नीतियों को कार्यान्वित कर नीचे लाया जा सकता है।
रघुराम राजन पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि रघुराम राजन को हर कोई बहुत योग्य मानता था। मगर वह अर्थशास्त्री नहीं थे ब्लिक वह एक व्यक्ति भी थे। अर्थशास्त्र में भी यह मैक्रोइकॉनॉमिक्स था, जिसे समझना जरूरी था। रघुराम राजन का मानना है कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन इससे पूंजी की लागत बढ़ी और कंपनियां ढह गईं। इसी वजह से आज हम बढ़ी हुई बेरोजगारी देख रहे हैं।
मोदी सरकार को घेरा
इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर राय रखते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने आसपास अज्ञानी या सच बोलने वाली की हिम्मत न रखने वालों का जमावड़ा रखा है। पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वामी द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन किया। किताब में देश की आर्थिक विकास के अतीत की चर्चा की गई है और भविष्य में आर्थिक विकास के समाधान बताए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications