स्मृति ईरानी ने ममता पर कसा तंज, कहा-दीदी की दादागिरी पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अंकुश लगाया

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीबीआई की रेड को लेकर ममता बनर्जी और केंद्र की मोदी सरकार में लगातार विवाद बढ़ता चला जा रहा है। बीजेपी लगातार ममता बनर्जी पर निशाना साध रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल में कानून-विहीनता की स्थिति है, अराजकतावादी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा सबूत जुटाने के प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया है। दीदी की दादागिरी पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अंकुश लगाया है। एक कृतज्ञ राष्ट्र आज सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का स्वागत करता है।

 smriti irani
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी और अराजकता का प्रतिक बनी तृणमूल सरकार पर सुप्रीम कोर्ट का कटाक्ष, अपने आप में इस बात को भारतीय राजनीति में प्रतिस्थापित करता है कि ममता जी का दो दिन से चल रहा बनावटी प्रोटेस्ट गरीबों के लुटेरों के संरक्षण के अतिरिक्त कुछ नहीं है। दीदी की दादागिरी पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अंकुश लगाया है। एक कृतज्ञ राष्ट्र आज सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का स्वागत करता है।

ईरानी ने कहा कि, कोर्ट ने राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष तटस्थ स्थान पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जिससे यह प्रमाणित होता है कि पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति है। अराजकतावादी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा सबूत जुटाने के प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया, जिनके निर्देश पर अधिकारियों से हाथापाई की गई, उन्हें हिरासत में लिया गया, उनके परिवारों को परेशान किया गया, उनके घरों को घेर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+