भाजपा विधायक ने ही स्मृति इरानी को घेरा, पढ़िए पूरा मामला
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर निशाना साधते हुए एक बीजेपी नेता ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में बीजेपी नेता ने केंद्रीय मंत्री को याद दिलाया है कि कर्नाटक भी भारत का ही एक अंग है।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर निशाना साधते हुए एक बीजेपी नेता ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में बीजेपी नेता ने केंद्रीय मंत्री को याद दिलाया है कि कर्नाटक भी भारत का ही एक अंग है।

बीजेपी विधायक सीटी रवि ने किया ट्वीट
पूरा मामला उस समय सामने आया जब कपड़ा मंत्रालय की ओर से ई-धागा ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप की खासियत है कि इसके जरिए धागे की जानकारी के साथ-साथ बुनकर दूसरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
शुरूआत में ई-धागा ऐप को हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु में लॉन्च किया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि जल्द ही ई-धागा ऐप तमिल, बंगाली, उड़िया, उर्दू और असम भाषा में भी इसे लॉन्च किया जाएगा।
इन भाषाओं की लिस्ट में कन्नड़ का नाम नहीं था। इसी को देखते हुए कर्नाटक के बीजेपी विधायक सीटी रवि ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया।
'ई-धागा' ऐप को कन्नड़ में भी लॉन्च का किया जिक्र
बीजेपी विधायक सीटी रवि ने ट्वीट में कहा कि स्मृति इरानी जी को याद दिलाना चाहूंगा कि कर्नाटक भी भारत का हिस्सा है। कृपया 'ई-धागा' को कन्नड़ में भी जल्द से जल्द लॉन्च किया जाए। इसके लिए एडवांस में शुक्रिया।
बीजेपी विधायक के इस ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट से कहा कि वो जरुर ऐसा करेंगी।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। अभी ज्यादा समय नहीं बीता है जब मानव संसाधन मंत्री रहने के दौरान उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री को ट्विटर पर घेरा था।
स्मृति ईरानी ने ट्वीट का तुरंत दिया जवाब
बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने नई शिक्षा नीति को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें स्मृति इरानी को 'डियर' कह के संबोधित किया था।
इस ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ने ट्वीट से जवाब दिया, स्मृति इरानी ने कहा कि महिलाओं को 'डियर' कह के कब से संबोधित करने लगे अशोक जी?












Click it and Unblock the Notifications