भाजपा नेता के बिगड़े बोल, ममता बनर्जी को कहा हिज@@...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के बीच छिड़े घमासान में पार्टी के नेता विवादित बयान दे रहे हैं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब अमर्यादित बयानबाजी तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बेहद विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता के बयान का वीडियो एएनआई ने जारी किया है।

भाजपा नेता श्यामपदा मंडल ने एक जनसभा में विवादित बयान देते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी पुरुष हैं या महिला। वो एक हिजड़ा बन गई हैं, जिन्हें आप बस या ट्रेन में देखते हैं।' भाजपा नेता के एक इस बयान को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
देखिए भाजपा नेता के बयान का वीडियो:-
भाजपा और ममता के बीच ठनी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। हाल ही में दो दिन के दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल को एक गरीब राज्य बताते हुए कहा था कि अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो इसे भी गुजरात और महाराष्ट्र की तरह खुशहाल बना देंगे।
इसके जवाब में ममता ने बीरपाड़ा में एक रैली करते हुए कहा था कि भाजपा, टीएमसी से डरती है, इसलिए वो भड़काने की कोशिश कर ही है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। जो मुझे चुनौती दे रहे हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार कर रही हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे। ममता ने अमित शाह दिल्ली से आकर यहां झूठ फैलाते हैं। वो बंगाल जीतने की जल्दी कर रहें।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications