VIDEO: शिवराज सिंह ने शेयर किया 'डरा देने वाला' वीडियो, कहा-यही हाल होगा कांग्रेस का

भोपाल। हाल ही में, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक डरा देने वाला वायरल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए शिवराज सिंह ने प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा है। अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवराज सिंह ने लिखा कि, आने वाले चुनाव में कांग्रेस का भी यही हाल होगा। इस वीडियो में एक शख्स तेज हवा से छतरी को बचाने के लिए उस पर चढ़ जाता है, जिसके बाद छतरी के साथ वह भी हवा में उड़ जाता है।

bjp leader Shivraj Singh Chouhan shares scary video says Congress ka yahi haal hoga
वायरल वीडियो दक्षिणी तुर्की के उस्मानिया प्रांत का है। जहां तेज तूफान के चलते मार्केट में रखा सामान हवा के साथ उड़ने लगा। तभी स्टेंड पर लगी अपनी छतरी बचाने के लिए स्थानीय निवासी सादिक कोकदल्ली और कुछ लोग छतरी को उड़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच जब छतरी तेज हवा में उपर उठने लगी तो सादिक छतरी के स्टैंड पर खड़े हो गए। लेकिन हवा इतनी तेज थी कि वे छतरी समेत हवा में उड़ गए।

यहां पूरा वाक्या पास की दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सादिक, जो बाजार में एक सब्जी विक्रेता है। बताया जाता है कि वह हवा में 13 फीट तक की उंचाई तक उड़ा चला गया। लेकिन थोड़ी ऊंचाई पर पहुंचने पर उसने छतरी से छलांग लगा दी और नीचे आ गिरा। हालांकि घटना के दौरान सादिक घायल नहीं हुआ , लेकिन तेज हवाओं के चलती छतरी दूसरे व्यक्ति पर जा गिरी। जिसके चलते वह बेहोश हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+