भाजपा का आरोप- राहुल गांधी ने रुद्राक्ष पहनने से किया मना, संबित पात्रा ने शेयर किया वीडियो
भाजपा का आरोप- राहुल गांधी ने रुद्राक्ष पहनने से किया मना, संबित पात्रा ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली, 18 दिसंबर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने एक वीडियो ट्वीट किया है,जिसमें राहुल गांधी को रुद्राक्ष (हिंदुओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रार्थना की माला) पहनने से इनकार करते हुए दिखाया गया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय और संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उस वीडियो को ट्वीट किया है। अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है, "वह वही (राहुल गांधी) आदमी है जो चुनाव से ठीक पहले मंदिरों में जाता है। एक जनेऊधारी हिंदू होने का दावा करता है और हिंदू धर्म भाषण देता है।'' बीजेपी ने कहा कांग्रेस हर चुनाव के पहले ऐसा ही करती है। जैसा कि अभी पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर के साथ फरवरी 2022 में होने वाले उत्तराखंड चुनावों से पहले आता है।

संबित पात्रा बोले- 'जिन्हें है जालीदार टोपी से प्यार है...'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। संबित पात्रा ने कहा, ''जिन्हें है जालीदार टोपी से प्यार, उन्हें ही है रूद्राक्ष की माला से इनकार...।''

'राहुल गांधी को हिंदू धर्म और हिंदुत्व का बहुत कम ज्ञान है'
आरएसएस (संघ) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने गुरुवार (16 दिसंबर) को वायनाड के सांसद राहुल गांधी पर हिंदुओं और हिंदुत्ववादियों पर उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और कहा कि इस विषय पर उनका ज्ञान "बहुत खराब" है। आरएसएस ने कहा, 'राहुल गांधी को हिंदू धर्म और हिंदुत्व का बहुत कम ज्ञान है।'
एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के दौरे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि उन्हें अपने साथ देश को "असभ्य" नहीं बनाना चाहिए।

हिंदुत्व पर राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
जयपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन के दौरान, राहुल गांधी ने कहा था,, "मुझे डर नहीं है क्योंकि मैं एक हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं।" राहुल गांधी ने कहा, "जब हिंदू किसान खड़े हुए, तो हिंदुत्ववादियों को माफी मांगनी पड़ी।" उन्होंने आगे कहा कि हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच के अंतर को समझना होगा।
राहुल गांधी ने कहा, "देश में आज दो शब्द हैं, हिंदू और हिंदुत्ववादी। मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी हिंदू हैं, गोडसे हिंदुत्ववादी हैं। एक हिंदू अपने डर का सामना करता है जबकि हिंदुत्ववादी अपने डर के आगे झुक जाता है, और वह डर दुश्मनी पैदा करता है। यह हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर है।''












Click it and Unblock the Notifications