अरुंधति पर ट्वीट को लेकर अपनी ही पार्टी की महिला नेता के निशाने पर आए परेश रावल

भाजपा नेता शायना एनसी ने इस मामले पर परेश रावल की बात से असहमति जताई है और कहा है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

नई दिल्ली। मशहूर लेखिका अंरुंधति राय पर विवादित टिप्पणी से विवादों में आए भाजपा सांसद व अभिनेता परेश रावल अब अपनी ही पार्टी की महिला नेता के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा नेता सायना एनसी ने कहा है कि परेश ने एक महिला पर ये टिप्पणी कर ठीक नहीं किया है।

BJP, Shaina NC, Paresh Rawal, arundhati roy, अरुंधति रॉय, सायना एनसी, भाजपा परेश रावल

क्या बोलीं शायना

क्या बोलीं शायना

भाजपा नेता शायना एनसी ने इस मामले पर परेश रावल की बात से असहमति जताई है। एनसी ने ट्वीट कर कहा है कि परेश रावल को पत्थरबाजी के मामले में एक महिला को नहीं घसीटना चाहिए।

क्या कहा था परेश ने

क्या कहा था परेश ने

परेश रावल ने कुछ दिनों पहले कश्मीर में आर्मी की जीप से एक युवक को बांधकर घुमाने वाले मामले पर कहा है कि पत्थरबाज को जीप से बांधने से अच्छा अरुंधति राय को बांधो। इतना ही नहीं एक एक यूजर की बात पर उन्होंने राय की जगह सागरिका घोष को भी जीप से बांधने की बात कही।

परेश की बात पर क्या बोलीं अरुंधति

परेश की बात पर क्या बोलीं अरुंधति

लेखिका अरुंधति राय ने भाजपा सांसद परेश रावल के विवादित ट्वीट पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इसे तूल नहीं देना चाहती। साथ ही उन्होंने कहा कि हर कोई मुझे पसंद नहीं कर सकता और अगर रावल जैसे लोग उन्हें पसंद करे तो ये उनका अपमान होगा।

सोशल मीडिया पर चर्चा में मामला

सोशल मीडिया पर चर्चा में मामला

परेश रावल के अरुंधति को लेकर किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ये लगातार वायरल हो रहा है। इस पर कुछ लोग महिला लेखक को जीप से बांध कर घुमाने की बात को ठीक कह रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर एक सांसद के इस तरह की भाषा बोलने पर हैरत जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+