बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन को हुआ कोरोना, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे बीजेपी नेता और स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी। शाहनवाज पिछले कुछ दिनों में कई रैलियों को संबोधित कर रहे थे। शाहनवाज हुसैन के कोरोना संक्रमित पाए जाने से धुंआधार प्रचार में जुटी भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020 : Shahnawaz Hussain को Corona,तीन BJP Leaders हुए क्वारंटाइन | वनइंडिया हिंदी
    Bjp leader Shahnawaz Hussain Tested Covid19 Positive

    बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन ने कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्वीट कर लिखा, "मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने अपना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं निवेदन करता हूं किं वो सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार अपना कोविड टेस्ट करवाएं। बीते दिनों में उन्होंने कई जनसभाओं को भी संबोधित किया था।

    एक अन्य ट्वीट में शानहवाज ने कहा- मैंने खुद को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दो दिन पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अररिया जिले के फारबिसगंज में शाहनवाज हुसैन चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं, हिंदुस्तान हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं और मोदी से अच्छा कोई और प्रधानमंत्री नहीं।

    Bjp leader Shahnawaz Hussain Tested Covid19 Positive

    बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1200 से अधिक नये केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी पटना में सबसे अधिक 308 कैस दर्ज किए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना से अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अब तख बिहार में 2 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+