तेलंगाना में भाजपा नेता को कार में जिंदा जलाया, मौत

नई दिल्ली, 11 अगस्त। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भाजपा नेता को जिंदा जला दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। यह घटना मेडक जिले की है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडक की एसपी चंदना दीप्ति का कहना है कि भाजपा नेता को उनकी कार के भीतर कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया। हमे उनका जला हुआ शव उनकी जली हुई कार के भीतर मिला है। हम मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Recommended Video

    Telangana BJP Leader Murder: बीजेपी नेता V Srinivas Prasad को कार में जिंदा जलाया | वनइंडिया हिंदी
    bjp

    जानकरी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में हत्या करके आग के हवाले कर दिया। भाजपा नेता का शव उनकी जली हुई होंडा सिटी कार में बरामद किया गया है। भाजपा नेता श्रीनिवास सोमवार को दोपहर अपने घर से तिरुपति जाने के लिए निकले थे। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ तिरुपति जा रहे हैं लेकिन सोमवार रात से ही उनका फोन बंद हो गया, जिसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा था।

    पति के संपर्क नहीं हो पाने के बाद श्रीनिवास की पत्नी हिमावती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। श्रीनिवास की लाश कार के भीतर पूरी तरह से जल गई है जिसकी वजह से उनकी पत्नी शव की पहचान नहीं कर पाई हैं। श्रीनिवास आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े थे और जानकारी के अनुसार उनपर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। लेकिन हर बार वह बच गए थे। कुछ साल पहले जेल से छूटे एक अपराधी ने भी उनपर हमला करने की कोशिश की थी।

    मंगलवार की सुबह जब मंगलपर्थी के लोगों ने श्रीनिवास की कार को जलते हुए देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को लैब में डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। श्रीनिवास मेडक जिले में सिनेमैक्स थिएटर के मालिक भी थे। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+