तमिलनाडु में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप में घिरी स्टालिन सरकार, मंत्री के ड्राइवर पर आरोप, भाजपा का सनसनीखेज दावा

Tamil Nadu News: पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु में कॉलेज छात्रा से दुराचार की चिंताजनक खबर सामने आई है। भाजपा नेता ने सनसनीखेज दावा करते हुए स्टालिन सरकार में मंत्री के ड्राइवर और उसके दोस्तों पर कॉलेज छात्रा का यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया।

इसी के साथ बीजेपी नेता ने पुलिस पर अपराध को छुपाने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Tamil Nadu News

शिक्षा मंत्री के ड्राइवर पर आरोप

तमिलनाडु में भाजपा की औद्योगिक शाखा के उपाध्यक्ष सेल्वा कुमार ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि आरोपी ड्राइवर स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश के लिए काम करता था। उन्होंने दावा किया कि ड्राइवर ने एक कॉलेज की लड़की का यौन शोषण किया, उस अपराध का वीडियो बनाया, उस वीडियो का इस्तेमाल लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए किया और कई बार उसके साथ जबरदस्ती की।

भाजपा नेता सेल्वा कुमार ने कहा, "पीड़िता पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गई और इस बारे में शिकायत की, क्योंकि मंत्री का ड्राइवर इसमें शामिल है, इसलिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शायद पुलिस अधीक्षक इन अपराधों को छिपाने में व्यस्त हैं।"

सेल्वा कुमार ने सीएम स्टालिन को घेरा

बीजेपी नेता सेल्वा कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री की ओर से एक और ध्यान भटकाने वाली रणनीति।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, स्कूली शिक्षा मंत्री और उनके कुकृत्यों से जनता का ध्यान हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री के ड्राइवर और उनके दोस्तों ने एक कॉलेज की छात्रा का यौन शोषण किया, उस अपराध का वीडियो बनाया, उस वीडियो का इस्तेमाल लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए किया और कई बार उसके साथ जबरदस्ती की।"

पुलिस अपराध छिपाने में व्यस्त-बीजेपी

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की, चूंकि मंत्री का ड्राइवर इसमें शामिल है, इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हो सकता है कि पुलिस अधीक्षक इन अपराधों को छिपाने में व्यस्त हों।" इस बीच इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 3 सितंबर को उसके साथ बलात्कार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+