आतंकियों की फंडिग करते हैं ओवैसी, बोले भाजपा के विधायक

नई दिल्ली। एआईएएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता टी राजा सिंह ने विवादित बयान दिया है। राजा सिंह ने ओवैसी पर आरोप लगाया है कि वह आतंकियों की आर्थिक मदद करते हैं। उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि भारतीय जनता पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से जीत दर्ज करेगी, जिसके बाद यहां ओवैसी का दौर समाप्त हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में ओवैसी ने कहा कि था कि मुसलमान देश के किराएदार नहीं बल्कि हिस्सेदार हैं।

आतंकियों की मदद करते हैं ओवैसी

आतंकियों की मदद करते हैं ओवैसी

राजा सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी आतंकियों की आर्थिक मदद करते हैं, आज उनके संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग देशों के 7000 मुसलमान रहते हैं। पुराने शहर में लोग ओवैसी के खिलाफ हैं क्योंकि उन्होंने यहां पर विकास का कोई काम नहीं किया है। हम इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि 2014 में भाजपाा हैदराबाद से जरूर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी और इसी के साथ ही यहां ओवैसी का दौर खत्म हो जाएगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी हैदराबाद को लेकर विवादित बयान दिया था।

मंत्री ने दिया था विवादित बयान

मंत्री ने दिया था विवादित बयान

रेड्डी ने कहा था कि देश में जहां पर भी आतंकी हमले होते हैं, उसकी जड़े हैदराबाद से जुड़ी होती है। उन्होंने हैदराबाद को आतंकी अड्डा करार दिया था। रेड्डी के बयान पर ओवैसी ने कहा था कि उन्होंने बेहद ही शर्मनाक बयान दिया है। इस तरह की बात करके उन्होंने साबित किया है कि मंत्री पद के लायक नहीं हैं। लेकिन हम उनसे अपेक्षा रखते हैं कि वह इसी तरह से बात करें और जहां भी भाजपा वाले मुसलमानों को देखें उन्हें आतंकी की तरह देखें।

रेड्डी का किया समर्थन

रेड्डी का किया समर्थन

रेड्डी के बयान का समर्थन करते हुए राजा सिंह ने कहा कि मैं भाजपा सांसद किशन रेड्डी के बयान का समर्थन करता हूं क्योंकि जब आखिरी बार हैदराबाद में बम धमाका हुआ था तो इस मामले में आरोपी हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के ही लोग थे। अगर हम गुजरात के हरेन पांड्या मामले की बात करें तो उस वक्त भी आरोपी हैदराबाद संसदीय क्षेत्र के थे, यही नहीं 12 आईएसआईएस के आतंकी भी इसी संसदीय क्षेत्र से पकड़े गए हैं। राजा सिंह ने कहा कि मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरे हुए नहीं हैं, लेकिन वह ओवैसी से डरे हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि हैदराबाद में भी एनआरसी को लागू करना चाहिए, जिससे कि जो मुसलमान हैदराबाद के नहीं हैं उन्हें बाहर किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+