आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा
भाजपा नेता संबित पात्रा इस बार ओडिशा की पुरी लोकसभासीट से चुनावी मैदान में हैं। टीवी मीडिया पर वह भाजपा की ओर से काफी काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। वह पार्टी का पक्ष काफी मजबूती के साथ रखते हैं।
पुरी में पीएम मोदी के सफल रोड शो के बाद संबित पात्रा ने मीडिया से कहा कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस बयान पर माफी मांगी और कहा कि गलती से उनके मुंह से निकल गया। अपने बयान की वजह से संबित पात्रा ने पश्चाताप की बात कही है और तीन दिन व्रत रखने का ऐलान किया है।

पात्रा 2014 से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, मौजूदा समय में वह पर्यटन विभाग के चेयरमैन हैं। पात्रा ने अपनी पहली नौकरी हिंदू राव अस्पताल में की थी। उन्हें 2017 में ओएनजीसी का स्वतंत्र बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाया गया था।
संबित पात्रा ने 2010 में भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली यूनिट का प्रवक्ता बनाया गया था। वर्ष 2012 में वह निकाय चुनाव हार गए थे। 2014 में पात्रा टीवी मीडिया पर भाजपा का मुख्य चेहरा बने। इसके बाद भाजपा के सत्ता में आने के बाद वह राष्ट्रीय प्रवक्ता बने।
पुरी से हैं मैदान में
पिछले लोकसभा चुनाव में संबित पात्रा पुरी से बीजेडी उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा से हार गए थे। पिनाकी ने उन्हें 11700 वोट से हराया था। एक बार फिर से पात्रा पुरी से मैदान में हैं।
संबित पात्रा ने इस लोकसभा चुनाव में जो एफिडेविट दायर किया है उसमे उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। एफिडेविट के अनुसार संबित पात्रा के पास तकरीबन दो करोड़ रुपए की संपत्ति है।
कितनी आय
संबित पात्रा ने 2022-23 के आईटीआर में अपनी कुल आय 2909690 रुपए दिखाई दी थी। 2021-22 में 1646230 रुपए, 2020-21 में 1369880 रुपए की आय दिखाई थी।
एफिडेविट के अनुसार संबित पात्रा के बैंक खाते में 8347997 रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास 5 लाख रुपए की एलआईसी पॉलिसी है। 7.29 लाख के गहने हैं, 2.30 लाख के फर्नीचर आदि हैं।
नहीं है कोई कृषि भूमि, कॉमर्शियल बिल्डिंग
संबित पात्रा की अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास ना किसी तरह की कृषि जमीन है, ना किसी तरह की कॉमर्शियल बिल्डिंग है। हालांकि ओडिशा के पुरी में संबित पात्रा का एक घर है, जिसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए है। यह घर तकरीबन 1770 स्क्वॉयर फीट का है। जिसे पात्रा ने पिछले ही साल खरीदा है। पात्रा पर किसी भी तरह का कोई कर्ज नहीं है।
संबित पात्रा पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने एमबीबीएस करने के बाद अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। पात्रा ने भुवनेश्वर स्थित उत्कल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर इन सर्जरी में किया है। हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications